Crime : लोन लेकर महिला ने कराई पति की हत्या, प्रेमी ने हायर किया था शूटर को, घर में ट्रक ड्राइवर की हत्या का खुला राज
राजधानी पटना में बिहटा इलाके में घर का दरवाजा खुलवा कर ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस जांच में हत्या का कारण जब सामने आया तो लोग चौंक गए.
पटना: राजधानी पटना में बिहटा इलाके में घर का दरवाजा खुलवा कर ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस जांच में हत्या का कारण जब सामने आया तो लोग चौंक गए. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी और एक नाबालिग शूटर को भी पकड़ा है. पुलिस पुछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि अपने पति की हत्या के लिए सुपारी देने हेतु उसने लोन लिया और उसके प्रेमी ने एक नाबालिग शूटर से बात की फिर साजिश के तहत पत्नी हत्या के दिन अपने मायके चली गई.
पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी फौजिया फिरदौस उर्फ नेहा ने बताया कि उसका पति ट्रक इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर था और भाड़े की गाड़ी लेकर अक्सर बाहर रहता था. इस बीच उसकी नजदीकी पड़ोसी करण से बढ़ गई और दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बने. एक दिन नेहा के पति ने दोनों को फोन पर बात करते सुन लिया था जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था. नेहा ने बताया कि मृतक इरफान उन दोनों के रिश्ते का विरोध करने लगा था. इसलिए दोनों ने मिल कर उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग शुरू कर दी.
पुलिस पूछताछ में नेहा ने बताया कि उन्होंने शूटर की तलाश शुरू की और उसके प्रेमी ने एक 17 वर्ष के शूटर को इस काम के लिए तैयार किया. इसके लिए उसे 90 हजार रुपए देने थे. नेहा ने बताया कि उसने शूटर को देने के लिए रुपए लोन लिए तथा एडवांस के तौर पर 40 हजार रुपए दे दिए और बाकी का रकम काम पूरा होने के बाद दिया जाना था.
नेहा ने बताया कि प्लानिंग के अनुसार, घटना के दिन वह अपने मायके चली गई. इसके बाद देर रात शूटर उसके घर पहुंचा तथा दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खुलते ही उसने इरफान के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान नेहा का पति अपने ममेरे भाई का बाइक लेकर उसके घर से कुछ दूरी पर खड़ा था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया है.
मामले में दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ के आधार पर महिला, उसके प्रेमी और करण के मेमरे भाई को पकड़ लिया गया है जबकि मुख्य शूटर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस नाबालिग शूटर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
