बिहार को रेलवे का तोहफा: त्योहारी सीजन में पटना से दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत,जानिए टाइमिंग और स्टेशन 

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, रविवार एवं मंगलवार को चलेगी

बिहार को रेलवे का तोहफा: त्योहारी सीजन में पटना से दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत,जानिए टाइमिंग और स्टेशन

TNP DESK : यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए  कई स्पेशल ट्रेनों के साथ ही पटना और नई दिल्ली के बीच 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन करने की तैयारी है. रेलवे द्वारा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए  पटना और नई दिल्ली के मध्य एक और वंदे भारत स्पेशल 02253/02254 का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है,  जिसका विवरण निम्नानुसार है - 

गाड़ी सं. 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, रविवार एवं मंगलवार को चलेगी।  दिल्ली से यह स्पेशल 08.35 बजे खुलकर 10.21 बजे अलीगढ़, 13.30 बजे कानपुर सेंट्रल, 15.45 बजे प्रयागराज, 18.00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 19.26 बजे बक्सर एवं 20.10 बजे आरा रुकते हुए उसी दिन 21.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी । 

वापसी में, गाड़ी सं. 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 24 अक्टूबर से 28 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को परिचालित किया जाएगा । पटना से यह स्पेशल 10.00 बजे खुलकर, 10.38 बजे आरा, 11.25 बजे बक्सर, 13.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 15.35 बजे प्रयागराज, 17.50 बजे कानपुर सेंट्रल एवं 20.53 बजे अलीगढ़ रुकते हुए उसी दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।  इस फेस्टिवल स्पेशल में वंदे भारत के 20 कोच होंगे । यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है.