पटना में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, करीब दर्जन भर दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की खेमनीचक सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह आग लग गई. आग की चपेट में आने से कई दुकानें जल गई
राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की खेमनीचक सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह आग लग गई. आग की चपेट में आने से कई दुकानें जल गई
पटना: राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की खेमनीचक सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह आग लग गई. आग की चपेट में आने से कई दुकानें जल गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की असफल कोशिश की वहीं दमकल की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है लेकिन लोगों ने लाखों रुपये की संपत्ति की क्षति की आशंका जाहिर की है.
जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को आग मिलने की सूचना मिली जिसके बाद लोदीपुर, कंकड़बाग, सचिवालय और पटना सिटी समेत 10 जगहों से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई. फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है. मामले में अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, वहीं दुकानों में हुई क्षति का भी आकलन किया जा रहा है.