राजधानी में साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार, एसटीएफ ने एक साथ तीन ठिकानों पर शुरू की छापेमारी, अब तक 30...

बिहार में पुलिस इन दिनों साइबर अपराध करने वाले गिरोहों का उद्भेदन कर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में बुधवार को पटना में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है.

राजधानी में साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार, एसटीएफ ने एक साथ तीन ठिकानों पर शुरू की छापेमारी, अब तक 30...

पटना: बिहार में पुलिस इन दिनों साइबर अपराध करने वाले गिरोहों का उद्भेदन कर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में बुधवार को पटना में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने स्थानीय थाना पुलिस की सहयोग से तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. बताया जा रहा है कि सूचना मिली थी कि इन जगहों पर साइबर क्राइम में लगे कुछ लोग छुपे हुए हैं. कार्रवाई के दौरान करीब ढाई से तीन दर्जन लोगों को हिरासत में लिये जाने की भी सूचना है. 

Image

एसटीएफ ने राजधानी पटना के राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर इलाके में एक साथ छापेमारी शुरू की. टीम राजा बाजार स्थित मछली गली के सुशीला रेजिडेंसी अपार्टमेंट, बोरिंग रोड के मोंटेसरी गली स्थित मेरीडियन अपार्टमेंट तथा पत्रकार नगर इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी में छापेमारी के लिए पहुंची है. बता दें कि पत्रकार नगर के इसी अपार्टमेंट में झारखंड में आरएसएस कार्यालय पर हमला के मामले में पहले छापेमारी कर चुका है.

अचानक भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने के कारण सभी जगहों पर अफरातफरी का माहौल हो गया. कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं, वहीं अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि अभी छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेज समेत अन्य चीजों और हिरासत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

Image