अजब प्रेम की गज़ब कहानी! 30 साल की महिला ने 60 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी, फिर पहले पति ने जो किया 

अजब प्रेम की गज़ब कहानी! 30 साल की महिला ने 60 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी, फिर पहले पति ने जो किया

बाढ़(BARH):बिहार के बाढ़ जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप भी माथा पीट लेंगे.जहां 30 साल की महिला को 60 साल के बुजुर्ग द्वारा भगाए जाने के बाद काफी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है.बताया जा रहा है कि बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में अचानक पहुंचे महिला के परिजनों का शोर सुनकर लोग आश्चर्यचकित हो गए, जब पहले पति ने 60 साल के एक अधेड़ व्यक्ति पर अपनी 30 साल की पत्नी को जबरदस्ती भगाकर शादी करने का आरोप लगाया. 60 साल के नए दूल्हे लखी तांती और 30 साल की दुल्हन गूंजा देवी ने स्टाम्प पर साइन कर नोटरी में शादी कर ली थी.पता चलते ही तेईस दिन बाद महिला का पहला पति कुछ लोगों के साथ अपनी पत्नी को साथ ले जाने वाले दूसरे पति के किराए के मकान तक पहुंच गया.काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खोलने पर एनटीपीसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया.

पहले भी महिला को भगाकर ले गया था बुजुर्ग

महिला गूंजा देवी के पति धनंजय का आरोप है कि लखी तांती कुछ महीने पहले भी उनकी पत्नी को लेकर भाग गया था.तब वे किसी तरह अपनी पत्नी को समझा बुझाकर घर ले आए थे. गुंजा देवी 12 जून को अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी, तभी से वे दोनों गायब थी. कुछ लोगों ने धनंजय को बताया कि उसकी पत्नी को लखी तांती बाढ़ शहर से चार लोगों के साथ जबरदस्ती लेकर भाग गया है और दरियापुर में किराए के एक मकान में रह रहा है. तब धनंजय एनटीपीसी थाना को सूचना देकर अपनी पत्नी को लाने लखी तांती के घर पहुंच गया.करीब चालीस मिनट तक घर का दरवाजा नहीं खोलने पर हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस पहुंची.पुलिस महिला के दोनों पति को थाना ले गई, जहां पूछताछ के बाद मामले का सुलह कराया गया और सभी को छोड़ दिया गया.

महिला बार-बार बदल रही है अपना बयान

गुंजा देवी और उनकी बेटी अपने पहले पति धनंजय के बहरामा स्थित घर पर लौट आई है.वहीं महिला से जब जानकारी ली गई तो वह लगातार अपना वयान बदल रही थी, जबकि उसका पहला पति धनंजय महिला को जबरन उठाकर बंधक बनाकर रखने की बात कह रहा है.वहीं एनटीपीसी थाना अध्यक्ष डीके प्रजापति ने फोन पर बताया कि वह महिला शादीशुदा थी और अपनी मर्जी से दूसरे व्यक्ति के साथ आ गई थी, उसने दूसरी शादी की.महिला की सहमति से नोटरी पर दोनों ने शादी की लेकिन अब उसने अपनी गलती स्वीकार की है.अपने पहले पति के साथ वह घर चली गई और दूसरे पति का कहना था कि वह महिला के बहकावे में आ गया था.