बिहार का  कुख्यात और ईनामी अपराधी यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया, जानिए डिटेल्स 

बिहार का  कुख्यात और ईनामी अपराधी यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया, जानिए डिटेल्स

TNP DESK- बिहार का  एक कुख्यात अपराधी  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा  गया है.  यह  मुठभेड़ रविवार देर रात को सहारनपुर जिले के सरसावा - नकुड़ मार्ग पर  हुई है.  पुलिस ने  उसका नाम ललन सिंह उर्फ लल्लन बताया है.  वह बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोला गांव का रहने वाला था और कई मामलों में फरार चल रहा था. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की ,तो वह अपने एक अन्य साथी के साथ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस के जवाबी एक्शन में वह घायल हुआ. उसे अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  उसके खिलाफ 2022 में एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर उसकी सरकारी पिस्टल लूटने का मामला भी दर्ज था. 

उसपर हत्या ,लूट सहित कई संगीन मामले थे दर्ज 
 
इसके अलावे भी कई मामलों में वह वांटेड था.  देर रात को चेकिंग के दौरान पुलिस का सामना लल्लन सिंह से हो गया.   गोली लगने से वह घायल हो गया.  जिसके बाद उसे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.  फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।  पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि लल्लन सिंह अपने भाइयों और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया था.   उस पर दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत कुल 7 लोगों की हत्या, बैंक डकैती  और सरकारी हथियार लूटने जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे. 

बिहार के ईनामी अपराधी यूपी में हुआ ढेर 

 उसके ऊपर इनाम घोषित था.  बताया जाता है कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है ,जिसकी खोज में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि सोमवार की देर रात पुलिस टीम सरसावा-नकुड़ मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं.पुलिस ने जब उन्हें रोकने और पूछताछ करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए ज़वाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान लल्लन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी जंगल के रास्ते मौके से फरार होने में सफल रहा.. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.