नवादा(NAWADA):बिहार के नवादा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.जहां एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई बताया जा रहा है की बच्ची कलम, नमकीन लेने के लिए घर से बाहर निकली थी. लेकिन उसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला. वह घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिवार के लोगो ने उसकी खोज भी शुरू की तो घर से 500 मीटर की दूरी पर बच्ची का शव बारामद किया गया.ये घिनौनी वारदात बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव की है.
गलत हरकत के बाद हत्या के आशंका
परिजनों ने बताया कि घर से निकलने के बाद बादमशो ने बच्ची को पकड़ लिया, हालांकि चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. जिसका शव घर से कुछ ही दूरी पर मंगलवार को बरामद की गई. वही घटना की जानकारी पकरीबरावां थाने की पुलिस को दी गई, सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.हालांकि इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा.गुस्साए लोगों ने पकरीबरावां - नवादा सड़क मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगा.ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह से बच्ची का शव बरामद किया गया है वहां खुल्ले आम शराब बेची जाती है. जिसके कारण अपराधिक किस्म के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है.
पढ़िये मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा
पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय कुमार विधार्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते मिलते हैं पुलिस रात में पहुंची थी, इसमें कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद सुबह बच्ची का शव बरामद किया गया.फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, टीम द्वारा साक्ष्य इकठ्ठा किया की गई है.हरेक बिंदु पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा.

