टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो भले ही भगवान ने ऊपर से बनाकर ना भेजी हो लेकिन यह खून के रिश्ते से भी मजबूत और गहरा होता है.जब लोगों के बीच गहरी दोस्ती होती है तो दोस्त एक दूसरे के लिए जान लेने और देने दोनों के लिए उतारू हो जाते है. दरअसल बिहार से एक बड़ा ही सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है.जहां एक दोस्त के आत्महत्या करने की खबर सुनने के बाद दो दोस्तों ने भी अपनी जान दे दी.खबर को लेकर बिहार में काफी चर्चा हो रही है.
पढ़ें कहां का है यह रहस्यमय मामला
दरअसल ये पूरा मामला बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड के नीचे बाजार की है.जहां के निवासी रवि कुमार की बड़ोदरा में ट्रेन से कटकर मौत हो गई.मामला में दिलचस्प मोड तब आया रवि की मौत के बाद उसके दो करीबी दोस्तों रोहित और विकास ने भी आत्महत्या कर ली. और स्टेटस में लिखा हम लोग भी आ रहे है.दोस्त...एक साथ तीन दोस्तों की मौत के बुरे लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे है कुछ लोग कह रहे है कि ये ब्लैकमेलिंग या हनी ट्रैप का मामला हो सकता है.
एक के बाद एक तीन दोस्तों ने किया आत्महत्या
परिजनों ने बताया कि रवि 6 साल से वड़ोदरा की एक निजी कंपनी में काम करता था.वह 10 दिन पहले से दुबारा काम पर गया था.वही परिजनों का कहना है कि रवि ने बिना बताए अपनी पत्नी के साथ कुछ गहने भी साथ ले गए थे.जिसका खुलासा बाद में हुआ.रवि के पिता ने आशंका जताई यह कि हो सकता है रवि और उसके दोस्तों को कोई ब्लैकमेल कर रहा था जिसकी वजह से किशोरों ने जान दे दी.
तीनो में थी गहरी दोस्ती
अब तक जो जानकारी मिली है उसका मुताबिक रवि का एक करीबी दोस्त शेखपुरा का रोहित भी वड़ोदरा जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली थी, जब रोहित की आत्महत्या की खबर रवि को लगी तो उसने फोन करके अपने मां को कहा 'मेरा दोस्त मर गया है, अब मैं भी नहीं बचूंगा.' इसके कुछ दिन बाद रवि की लाश वडोदरा के मकरपुरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी.
मामले की जांच में जुटी है पुलिस
आत्महत्या का सिलसिला यहीं नहीं थमा जैसे ही रवि की मौत की जानकारी रवि के दोस्त विकास को मिली जो वडोदरा में रहकर काम कर था.और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था. कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक तीनो में गहरी दोस्ती थी और जब भी वह गांव आते थे एक साथ रुकते थे इस तरीके से तीन दोस्तों का एक-एक कर आत्महत्या करन कोई छोटी बात नहीं है. इसके पीछे जरूर कोई बड़ी वजह है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

