नवादा में दो मासूम बच्चों के साथ मां ने उठाया खौफनाक कदम, एक ही कमरे से मिले तीन शव से सनसनी

नवादा में दो मासूम बच्चों के साथ मां ने उठाया खौफनाक कदम, एक ही कमरे से मिले तीन शव से सनसनी

नवादा(NAWADA):बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ही कमरे से दो मासूम बच्चों और उनकी मां के शव बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी टोला में एक महिला ने पहले अपने बच्चों की हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी आत्महत्या करके अपनी जान दे दी. वहीं, सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 पढ़ें नवादा की सनसनीखेज वारदात

 बताया जा रहा है कि जैसे ही मकान से तीन शव बरामद हुए, यह खबर पूरी तरह से इलाके में फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है. कोई भी आदमी अपने साथ नुकसान कर सकता है, लेकिन अपने बच्चों के साथ नहीं. लेकिन इस महिला ने ऐसा क्यों किया, यह बहुत बड़ा सवाल है. महिला के साथ घरेलू हिंसा की जा रही थी या फिर कोई और परेशानी थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके मुताबिक महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या की है, उसके बाद खुद आत्महत्या करके अपना जीवन खत्म कर लिया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस खबर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. कोई भी आदमी अपने बच्चों के साथ ऐसी वारदात को अंजाम नहीं दे सकता. क्या महिला को अपनी मौत के बाद अपने बच्चों की चिंता सता रही थी, इसलिए उसने पहले अपने बच्चों को मार दिया, या फिर क्या वजह थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा.