चोरी के आरोप में मासूम को दी ऐसी तालिबानी सजा, वीडियो भी बनाया, फिर हुआ कुछ ऐसा....

नवादा के नगर थाना क्षेत्र के नकटी पुल के पास एक सीमेंट दुकान में घुसने के आरोप में लोगों ने उस नाबालिग को पकड़ लिया. जिसके बाद उसे खंभे से बांधकर पीटा गया. वही इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

पटना (PATNA): बिहार के नवादा से प्रशासन पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. एक नाबालिग को ऐसी तालिबानी सजा दी गई जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी.  दरअसल,  मामला नवादा का है जहां नाबालिग को बस इसलिए बांधकर पीटा गया क्योंकि उस पर चोरी का आरोप लगा था. इतना ही नहीं वहाँ के लोगों ने उस बच्चे को बचाने के बजाय उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाया. देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिसके बाद बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है. जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के नकटी पुल के पास एक सीमेंट दुकान में घुसने के आरोप में लोगों ने उस नाबालिग को पकड़ लिया. जिसके बाद उसे खंभे से बांधकर पीटा गया. वही इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

हालांकि, बताया जा रहा है कि नाबालिग के पास से चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ. इसके बावजूद उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है. घटना ने नाबालिगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है. हालांकि, मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आरोपित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है.

इसके साथ ही वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर सवाल उठने लगे हैं. और ये कोई पहला मामला नहीं है जब ऐसी घटना का वीडियो सामने आया है. हर दिन बिहार से ऐसी ऐसी घटना सामने आ रही है जिससे प्रशासन पर बार बार सवाल खड़े कर रह है . एक तरफ  सरकार दावा करती है की राज्य में आपराध कम हो रहे है लेकिन वही दूसरी तरफ ऐसी ऐसी घटना रोज घटती है जिसपर प्रशासन कुछ नहीं कर पाती. फिलहाल अब देखना होगा की इस घटना को लेकर पुलिस क्या कार्रवाई करती है.