रीलबाज़ों का अड्डा बना बिहार! रेलवे ट्रेक पर महिला का रील बनाते वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में एक महिला का वीडियो खूब वाइरल हो रहा है. यह मामला नवादा क्षेत्र का है जहां एक महिला रेलवे लाइन पर खड़े होकर वीडियो बनाते दिखाई दे रही है. वीडियो के वाइरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है. साथ ही वीडियो में दिखाई दे रही महिला की भी तलाश की जा रही है.

पटना (PATNA): बिहार से एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया जो फिर से एक बार प्रशासन पर सवाल खड़े करता है. एक दौर था जब बिहार से हर दूसरे घर से आईएएस और आईपीएस अफसर निकलते थे लेकिन आज की तस्वीर कुछ और ही बयां करती है. आज के समय में बिहार को रीलबाज़ों का अड्डा कहना गलत नहीं होगा. दरअसल, सोशल मीडिया में एक महिला का वीडियो खूब वाइरल हो रहा है. यह मामला नवादा क्षेत्र का है जहां एक महिला रेलवे लाइन पर खड़े होकर वीडियो बनाते दिखाई दे रही है. वीडियो के वाइरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है. साथ ही वीडियो में दिखाई दे रही महिला की भी तलाश की जा रही है.

RPF के अनुसार, महिला के खिलाफ शिकायत नोट कर ली गई है और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है. इसके साथ ही महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट और वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी की भी जांच की जा रही है. वाइरल वीडियो की बात करे तो वीडियो में रेलवे लाइन पर खड़ी महिला कथित तौर पर कहती सुनाई देती है कि उसे किसी का डर नहीं है.

बता दें, रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने को लेकर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन पर सवाल खड़े हो रहे है.  आखिर महिला ने रेलवे लाइन पर वीडियो कैसे बनाया? क्या उस समय सुरक्षा कर्मियों की नजर नहीं पड़ी? इन सवालों पर भी चर्चा हो रही है. रेलवे पुलिस ने लोगों से महिला की पहचान होने पर सूचना देने की अपील की है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.