नालंदा में सनकी पति ने लोहे की रॉड से पत्नी को पीट-पीटकर मारा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नालंदा में सनकी पति ने लोहे की रॉड से पत्नी को पीट-पीटकर मारा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नालंदा (NALANDA):बिहार के नालंदा जिले में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी.यह घटना रहुई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 की है. मृतका की पहचान पंकज राम की पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार, आरोपी पंकज राम अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. मंगलवार को भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी ने घर में रखी लोहे की रॉड से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से रिंकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

 पढ़िये उसने ऐसा क्यों किया 

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे.इसका फायदा उठाकर आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 संजय जायसवाल, रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच कर रही हैं पुलिस 

डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद हत्या की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.