ये क्या बात हुई! प्रेमिका से मिलने पहुंचा शादीशुदा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा, फिर जो किया.....

ये क्या बात हुई! प्रेमिका से मिलने पहुंचा शादीशुदा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा, फिर जो किया.....

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से हमें रोजाना विवाहेतर संबंधों के अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े को जब गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा गया. फिर पंचायत के बीच दोनों की शादी करा दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि लोगों को किसने यह हक दिया कि उन्हें सरेआम पेड़ से बांधकर पीटा जाए.

पढ़िए पूरा मानला 

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, गांव का ही एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. युवक पहले से शादीशुदा है. इस दौरान दोनों को गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. देखते ही देखते गांव भर की भीड़ वहां जुट गई और लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए दोनों को पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उन्हें पूरे समाज के सामने बेइज्जत किया गया. वहीं वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बाद में पंचायत बैठाई गई, जहां दोनों की शादी करा दी गई. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पंचायत को किसने यह अधिकार दिया कि वह दोनों की शादी कराए. युवक की पहले से शादी हो चुकी है, ऐसे में दूसरी शादी किस आधार पर कराई गई? क्या पंचायत को ऐसा फैसला लेने का अधिकार है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

दोनों को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं जबरन शादी कराए जाने को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. पूरे मामले पर सकरा थानाध्यक्ष ने बताया कि एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा युवक का एक युवती से प्रेम संबंध था. ग्रामीणों को जब शक हुआ तो दोनों को पकड़ लिया और उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर समाज के लोगों को किसने यह हक दिया कि वे किसी की भी इज्जत और गरिमा के साथ खिलवाड़ करें. अगर उन्होंने कुछ गलत किया था तो उसका फैसला कानून करता. लोगों ने आखिर उन्हें क्यों पीटा और जबरन शादी क्यों कराई.