मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण के दौरान हंगामा,नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद का पिस्टल के बट से फोड़ा सिर

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने से नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो पर हमला कर दिया. आरोप है कि पिस्टल के बट से वार कर उनका सिर फोड़ दिया गया.पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण के दौरान हंगामा,नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद का पिस्टल के बट से फोड़ा सिर

मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR):बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब सिकंदरपुर थाना क्षेत्र इलाके के सोडा गोदाम रोड के पास अतिक्रमण हटने से नाराज आरोपी ने वार्ड पार्षद का सिर फोड़ दिया. आरोप है कि पिस्टल के बट से मारकर सिर फोड़ दिया गया.इसके बाद वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो जख्मी हो गए. आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.शिवशंकर महतो नगर निगम वार्ड नंबर 45 के पार्षद हैं और उनका कहना है कि शाम को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था.इसका कुछ लोगों ने विरोध किया था. रात को जब वह कार्यालय से घर लौट रहे थे.कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और फिर हमला कर दिया. इसमें उनका सिर फट गया. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

 नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद का पिस्टल के बट से फोड़ा सिर

घटना को लेकर वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो ने बताया कि सोमवार को शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान उनके वार्ड में भी यह अभियान चलाया गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने अवैध कब्जे के खिलाफ विरोध किया था.लेकिन रात होने के बाद जब वह अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे.अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनके सिर पर हमला करने से सिर फूट गया. इसके बाद इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया है.

एक आरोपी मौके से गिरफ्तार

पूरे मामले में सिकंदरपुर थाना की पुलिस ने बताया कि देर रात वार्ड पार्षद पर हमले की खबर मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है. एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की तलाश जारी है.प्रारंभिक जानकारी में आपसी विवाद की बात सामने आई है. घायल का इलाज कराया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.