मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड मामला, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग तेज 

मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड मामला, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग तेज

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली और राज्य मानवाधिकार आयोग, पटना तक पहुंच गया है. आज गुरुवार की सुबह अस्पताल में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई.घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

 रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग तेज 

आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई.कई लोग समय रहते बाहर नहीं निकल पाए. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था.इस मामले में मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के. झा ने राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की है उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कहा है कि जांच किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.

 प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी 

एस.के. झा ने यह भी कहा कि अगर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साबित होती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा और न्याय देने की मांग भी की गई है.फिलहाल प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है.