तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना में रुझान आना हुआ शुरू, पढ़ें कौन चल रहे आगे
मतगणना केंद्र पर गहमागहमी का माहौल है. इस बीच तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अब रुझान आना शुरू हो गया है.
मतगणना केंद्र पर गहमागहमी का माहौल है. इस बीच तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अब रुझान आना शुरू हो गया है.
मुजफ्फरपुर: बिहार विधान परिषद स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान की मतगणना प्रकिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. इस दौरान सभी जगहों पर मतगणना केंद्र पर गहमागहमी का माहौल है. इस बीच तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अब रुझान आना शुरू हो गया है. दो राउंड की गिनती के बाद भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. दो राउंड की गिनती के बाद तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह को 1872 वोट मिले हैं जबकि भाकपा के संजय कुमार सिंह 1713 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भूषण कुमार झा 1650 वोट के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि जन सुराज प्रत्याशी श्याम नंदन कुमार यादव 1335 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं.
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीते 23 अक्टूबर को मतदान संपन्न हुआ था और अब मतगणना जारी है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में तिरहुत क्षेत्र का अब रुझान आने लगा है. बता दें कि चुनाव में एनडीए की तरफ से जदयू और भाजपा ने 4 - 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जबकि जनसुराज ने सभी 8 सीटों पर वहीं महागठबंधन में कई सीटों पर एक से अधिक दलों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. सभी प्रत्याशी और समर्थक अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.