चिराग की पार्टी के विधायक के घर पुलिस की छापेमारी, डीएसपी के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन
मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबार से जुड़े मामले में चिराग पासवान की पार्टी के विधायक अमित कुमार रानू के आवास पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.
मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबार से जुड़े मामले में चिराग पासवान की पार्टी के विधायक अमित कुमार रानू के आवास पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.
मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबार से जुड़े एक मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है.जहां सीतामढ़ी के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई है.जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है. इसी मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस की टीम विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर पहुंची है. पुलिस की टीम द्वारा आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
कार्रवाई डीएसपी विनीता सिन्हा के नेतृत्व में की जा रही है
बताया जा रहा है कि पुलिस की यह कार्रवाई डीएसपी विनीता सिन्हा के नेतृत्व में की जा रही है. उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम विधायक के आवास पर पहुंची और मामले से जुड़े बिंदुओं को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया.फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है.हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को क्या-क्या मिला है और इस मामले में आगे की कार्रवाई क्या होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.पुलिस की ओर से भी इस पूरे मामले को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है.
जांच पर टिकी सभी की नजरे
जमीन कारोबार से जुड़े इस मामले को लेकर पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.वहीं, विधायक के आवास पर पुलिस के सर्च ऑपरेशन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है. फिलहाल सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी पर टिकी हुई है.