मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां भगनी की शादी में शामिल होने आए मामा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.बताया जा रहा है कि सभी तरफ लड़की की शादी की तैयारी हो रही है.ढोल नगाड़े बज रहे थे.सभी लोग शादी के आयोजन में मग्न थे तभी अज्ञात अपराधियों ने लड़की के मामा को आकार गोली मार दी. जब तक उपयोग अस्पातल पहुंचया जाता उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
पढ़िये कहां का है मामला
आपको बता दे कि यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के भटौना वार्ड संख्या दो की है.जहां भटौना के निवासी नीतीश सहनी की पुत्री की शादी थी. मृतक की पहचान 30 वर्षीय रंजीत सहनी के रूप में किया गया है.घटना की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर पहुंचे.
पढ़िये दुल्हन की परिजनों ने क्या बताया
मृतक के परिजन ने बताया कि देर रात बारात घर पहुंची हुई थी.इस दौरान परिवार के सभी लोग विवाह की रस्मों में व्यस्त थे और मेहमानों का स्वागत सत्कार चल रहा था.इसी बीच अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और दुल्हन के मामा रंजीत सहनी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी है.गोली लगते ही रंजीत सहनी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. जब तक लोग कुछ समझ पाते,तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर निकल चुके थे.वही आनन फानन में घायल रंजीत सहनी को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई.
मामले की जांच कर रही है पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद करजा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है.पूरे मामले में सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने आए एक शक्श की गोली लगने से मौत हो गई है गोली कैसे लगी और हर्ष फायरिंग हुई थी सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है.मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रंजीत सहनी को सोए अवस्था में अपराधियों ने गोली मारी है.पुलिस की टीम सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुरानी रंजिश के बिंदुओं पर भी जांच किया जा रहा है.

