बच गई भाजपा MLA की विधायकी, निचली अदालत के फैसले पर सुप्रीम रोक
बिहार के मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट के फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने से तत्काल राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने गैर इरादतन हुआ के एक मामले में विधायक राजू सिंह की दोषसिद्धि पर फिलहाल रोक लगा दी है. कोर्ट का यह फैसला उनके लिए बड़ी राहत के रूप में देखी j रही है. बता दें कि निचली अदालत ने विधायक राजू कुमार सिंह को गैरइरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई थी. दोष साबित होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने की नौबत आ गई थी. लेकिन विधायक ने निचली अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और अब उन्हें बड़ी राहत दी है.
मामला 2018 का है जब नए साल के जश्न के दौरान नई दिल्ली में स्थित एक फार्महाउस पर एक फायरिंग की घटना हुई थी. इस फायरिंग में एक आर्किटेक्ट अर्चना गुप्ता के सिर में गोली लग गई थी और उनकी मौत हो गई थी. मामले में सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए चार साल की जेल की सजा सुनाई थी. इधर जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत दो साल या उससे अधिक की सजा मिलने पर सदन की सदस्यता रद्द समाप्त हो जाती है. राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश के विरोध में विधायक राजू कुमार सिंह ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अब उन्हें एक सुप्रीम राहत मिली है.
