लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में हादसे से मची अफरा-तफरी, करंट लगने से 7 श्रद्धालुओं के हताहत की खबर

बिहार के लखीसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. सावन की सोमवारी पर प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के बाहर सोमवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई.

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में हादसे से मची अफरा-तफरी, करंट लगने से 7 श्रद्धालुओं के हताहत की खबर

TNP DESK- बिहार के लखीसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. सावन की सोमवारी पर प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के बाहर सोमवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंदिर के बाहर करंट लगने की घटना के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

बताया जा रहा है कि सावन की सोमवारी के चलते मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान मंदिर के बाहर अचानक करंट लगने की घटना सामने आई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार के बीच लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे.

मिली जानकारी के अनुसार 7 लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है. वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीमऔर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और करंट लगने की वजह क्या थी इसकी जांच की जा रही है.