पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पर निगरानी का छापा, फाइलें खंगाल रही पांच सदस्यीय टीम

खगड़िया में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पांच सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. टीम विभागीय फाइलों और दस्तावेजों की जांच कर रही है.

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पर निगरानी का छापा, फाइलें खंगाल रही पांच सदस्यीय टीम

खगड़िया (KHAGARIA) : बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के कार्यालय में छापेमारी की. निगरानी की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया. पांच सदस्यीय टीम कार्यालय में मौजूद विभिन्न फाइलों और विभागीय दस्तावेजों की जांच कर रही है.

अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज

जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पहुंची. टीम के पहुंचते ही कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई. इसके बाद टीम ने कार्यालय में रखी विभिन्न विभागीय फाइलों और जरूरी कागजात को खंगालना शुरू कर दिया.निगरानी टीम की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है. जांच के दौरान टीम को क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संबंधित दस्तावेजों को देखा जा रहा है.

कार्रवाई की खबर फैलते ही विभाग में चर्चा तेज

कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के कार्यालय में निगरानी की कार्रवाई की खबर फैलते ही विभाग में चर्चा तेज हो गई. हालांकि, जांच पूरी होने से पहले कार्रवाई के कारणों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि टीम किस मामले की जांच के लिए कार्यालय पहुंची थी और जांच के दौरान क्या तथ्य सामने आए. मामले में निगरानी विभाग की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.