खगड़िया(KHAGARIA):बिहार के खगड़िया जिले से एक दुखद खबर सामने आई है.जहां बेलदौर और पौङा थाना क्षेत्र में ठनका के चपेट में आने से कुल पांच लोगों की मौत हो गई है वही छह लोग झुलस गए है.पहली घटना जहां पौङा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव की है जहां तीन लोगो की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए.
इलाके में मातम
बताया जा रहा है कि सभी लोग खेत मे मक्का का फसल काट रहे थे इसी दौरान बारिश होने के कारण एक झोपङी में छुप गए ,लेकिन उसी झोपङी पर ठनका गिर गया जिससे तीन लोगो की मौत हो गई.जिससे पुरे इलाके में मातम पसर गया.
झुलसे लोगो का अस्पताल में चल रहा है इलाज
वही दुसरी घटना बेलदौर थाना क्षेत्र का है जहां इत्मादी गांव में भी ठनका के चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई और बलैठा गांव में भी ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वही तीन लोग झुलस गए.सभी झुलसे हुए लोगो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

