नवादा(NAWADA):बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ.जहां मजदूरों से भरी बस पलट गई. इस भीषण सड़क दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल हो गए है. जिसमे से 15 की स्थिति काफी ज्यादा गंभीर है.सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएनसीएच हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है.बताया जा रहा है कि बस में 60 से 70 मजदूर बैठे हुए थे जो नवादा जिले के ईटी भट्टा में काम करने के बाद अपने घर पश्चिम बंगाल के कुचबिहार लौट रहे थे.
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी
इस दौरान जुराबगंज के पास एक कार अचनक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई.जिसे बचाने की वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क के किनारे पलट गई.हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.जिसके बाद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. वही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.
पढ़िए बस ड्राइवर ने क्या कहा
मामले की जानकारी देते हुए बस के ड्राइवर कृष्णा दास ने बताया कि सभी मजदूर नवादा के एट इट भट्टे में काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे.इस दौरान अचानक एक कार आकर बस से टकरा गई जिसे बचाने की वजह से बस पलट गई.

