ये मेरा है....एक ही युवक के लिए बीच सड़क लड़ने लगीं दो महिलाएं, पढ़िए फिर क्या हुआ
बिहार के कटिहार में एक युवक को लेकर उसकी पत्नी और दूसरी महिला के बीच बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दोनों महिलाएं युवक को अपना पति बताकर साथ ले जाने की जिद पर अड़ गईं. दावा है कि दूसरी महिला से युवक का करीब 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने शादी करने का भी दावा किया है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कोई नई बात नहीं है, लेकिन आज हम जिस मामले के बारे में बात करने वाले हैं, वह थोड़ा हटके है. दरअसल, यह पूरा मामला बिहार का है, जहां कटिहार जिले में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा, जब दो महिलाएं एक ही इंसान को अपने साथ ले जाने के लिए जिद करने लगीं. इसमें एक महिला युवक की पत्नी है, तो वहीं दूसरी महिला के बच्चों की मां है, जिसकी दूसरी शख्स से कई साल पहले ही शादी हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि जब दोनों महिलाएं आमने-सामने हुईं, तो सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई. अब चलिए आपको सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझाते हैं.
पढ़िये पूरा मामला क्या है
आपको बता दें कि यह पूरा मामला बिहार के कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र के रोजितपुर मोहल्ले का है. जानकारी के मुताबिक, विक्की रविदास नाम के युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले प्रियंका नाम की लड़की से हुई थी, लेकिन युवक की शादी से पहले भी मुन्नी नाम की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो 6 बच्चों की मां है. जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद भी पत्नी के रहते हुए विक्की दूसरी महिला यानी मुन्नी को अपने साथ रखने की कोशिश करता था, लेकिन पत्नी की वजह से उसे साथ नहीं रख पाता था. इसी को देखते हुए उसने किराए पर एक मकान ले रखा था, जिसमें वह उसे रखा करता था और वहां मिलने के लिए जाता था. मुन्नी नाम की महिला ने खुलासा किया है कि उसी के साथ मकान में विक्की ने उससे शादी भी की है, जहां सिंदूर लगाने का वीडियो भी उसके पास सबूत के तौर पर है.
इसका तरह खुल गया पूरा राज
वहीं कई दिनों से विक्की की पत्नी प्रियंका को उसके बारे में शक हो रहा था. उसे लग रहा था कि कुछ तो गड़बड़ है. इसी को देखते हुए उसने अपने पति का पीछा किया और वहां पहुंच गई, जहां किराए के मकान में विक्की मुन्नी को रखा करता था. फिर सारा राज खुल गया. इसके बाद युवक की पत्नी और उसकी दूसरी महिला, जिसके साथ उसकी प्रेम कहानी चल रही थी, दोनों की काफी कहासुनी हुई. वहीं प्रियंका अपने पति को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी. कभी वह अपने पति से नाराज हो रही थी, तो कभी सड़क पर बैठ जा रही थी. उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे. वहीं इस दौरान विक्की दोनों को समझाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन मामला शांत नहीं हुआ, बल्कि और ज्यादा बढ़ गया और लोगों की भीड़ जुट गई.
पांच साल से चल रहा था अफेयर
युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति फोन पर घंटों किसी से बात करता था और पूछने पर बहाने बनाता था. वहीं दूसरी महिला यानी मुन्नी ने कहा कि वह पिछले 5 साल से विक्की से बात करती है और उससे शादी भी की है, इसलिए वही उसका पति है. इस पूरे हंगामे के बीच प्रियंका अपने पति को साथ लेकर घर चली गई, जबकि मुन्नी को साथ ले जाने से इनकार कर दिया. पूरा मामला थाने में है.