कटिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी! सरेआम वकील की हत्या करने वाले 5 अपराधी 24 घंटे में गिरफ्तार

कटिहार में दिनदहाड़े वकील गुड्डू अंसारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अधिवक्ता को पटेल चौक के पास 5 अपराधियों ने पहले चाकू से हमला किया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

कटिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी! सरेआम वकील की हत्या करने वाले 5 अपराधी 24 घंटे में गिरफ्तार

पटना (PATNA): कटिहार में दिनदहाड़े वकील गुड्डू अंसारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अधिवक्ता को पटेल चौक के पास 5 अपराधियों ने पहले चाकू से हमला किया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस पर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दबाव था.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस ने जांच तेज की और महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की वजह, साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इस पूरे मामले को लेकर कटिहार के एसपी परिचय कुमार ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. वहीं, हत्याकांड के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों और वकील समुदाय में आक्रोश देखा गया था. 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या के पीछे की पूरी वजह और साजिश का खुलासा करने में जुटी है.

हालांकि मृतक अधिवक्ता के परिजनों और रिश्तेदारों ने पुराने विवाद को हत्या की वजह बताया है. उनका आरोप है कि गुड्डू अंसारी का कुछ लोगों से पहले विवाद हुआ था और उस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. परिजनों ने ऐसे ही एक पुराने विवाद से जुड़े लोगों पर हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.