बाप रे! खाना परोसने में हुई देरी तो देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग, फिर जो किया सुनकर उड़ जाएंगे होश

बिहार के जहानाबाद में भोजन परोसने में कथित देरी से नाराज एक युवक ने अपनी ही भाभी की गंडासा से गला काटकर हत्या कर दी. आरोप है कि उसने सिर धड़ से अलग कर कटे हुए सिर को बरगद के पेड़ पर टांग दिया. पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बाप रे! खाना परोसने में हुई देरी तो देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग, फिर जो किया सुनकर उड़ जाएंगे होश

जहानाबाद(JAHANABAD):बिहार के जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है.जहां परस बीघा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में बुधवार को भोजन परोसने में हुई देरी से नाराज एक युवक ने अपनी ही भाभी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि उसने धारदार गंडासा से हमला कर भाभी का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटे हुए सिर को गांव के बाहर एक बरगद के पेड़ पर टांग दिया. इस वीभत्स घटना से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है.

घटना के समय अंशु देवी घर पर अकेली थी

मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय अंशु देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घटना के समय अंशु देवी घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे. इसी दौरान उनका छोटा देवर कुणाल कुमार खेत से घर लौटा और भोजन मांगा. बताया जा रहा है कि खाना परोसने में थोड़ी देर होने पर वह गुस्से में आ गया और घास काटने वाले धारदार गंडासा से अंशु देवी की गर्दन पर हमला कर दिया. हमले में उनका सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

आरोपी कटे हुए सिर को बरगद के पेड़ पर टांगकर फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पर कटे हुए सिर को गांव के बाहर स्थित एक बरगद के पेड़ पर टांगकर फरार होने की कोशिश कर रहा था. पेड़ पर सिर लटका देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परस बीघा थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव तथा कटे हुए सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी कुणाल कुमार को हत्या में प्रयुक्त गंडासा के साथ गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल की जा रही है.