दिवाली से एक दिन पहले बुझ गया 2 घर का चिराग, परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भरी ऑटो घुसी हार्वेस्टर में
बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य छात्र और ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य छात्र और ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
जहानाबाद: बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य छात्र और ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना जहानाबाद गया सीमा पर हुलासगंज थाना क्षेत्र के कंदौल गांव की है. बताया जा रहा है कि छात्रों से भरी एक ऑटो सड़क पर खड़े हार्वेस्टर में घुस गई जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, वहीं सभी छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया.
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि हारवेस्टर का टायर फट गया था जिसकी वजह से वह सड़क पर खड़ा था इसी दौरान छात्रों से भरी ऑटो तेज रफ्तार में उसके नीचे घुस गई. घटना में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं छात्र उसमें फंस गए. घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने सभी छात्रों को निकाल कर हुलासगंज पीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां दो छात्र की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया, वहीं 5 छात्र और चालक का इलाज जारी है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार 9 छात्र गया से परीक्षा देकर जहानाबाद लौट रहे थे. सभी हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे जो ऑटो रिजर्व कर परीक्षा देने गया गए थे. लौटने के दौरान ऑटो अनियंत्रित हो कर हार्वेस्टर में घुस गया जिसमें दो की मौत हो गई वहीं 7 घायल हो गए. जहानाबाद की डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने दो छात्रों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को मेदांता अस्पताल, पटना भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज कुर्मा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया. घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जहानाबाद, घोसी और काको से एंबुलेंस हुलासगंज भेजी गईं.
घटना की जानकारी मिलने के बाद जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों की स्थिति पर नजर बनाए रखी. जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी कुर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने अस्पताल के निदेशक और चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. घायलों में अविनाश कुमार, आकाश कुमार, मुन्ना कुमार, विकास कुमार, गौरव कुमार, अनंत कुमार, अंकित कुमार, कुमार गौरव, आशीष कुमार और मनप्रीत शामिल हैं. इनमें से किन दो छात्रों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.