नाबालिग जोड़े के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो पर बवाल, पुलिस ने तीन को उठाया  

जमुई: जिले में मनचलों ने एक जोड़े के साथ करतूत की जिससे पूरे बिहार के लोग शर्मिंदा है. स्कूटी से अपनी महिला मित्र के सत्र घूम रहे लड़के लड़की को तीन बदमाशों ने रोक कर बदसलूकी की. औ इस पूरी घटना का वीडियो रिकार्ड कर वायरल कर दिया. तीनों लड़कों ने लड़की गलत तरीके से टच किया.

जमुई (JAMUI): जिले में मनचलों ने एक जोड़े के साथ ऐसी करतूत की है जिससे पूरे बिहार के लोग शर्मिंदा है. स्कूटी से अपनी महिला मित्र के साथ घूम रहे लड़के-लड़की को तीन बदमाशों ने रोक कर बदसलूकी की और इस पूरी घटना का वीडियो रिकार्ड कर वायरल कर दिया. तीनों लड़कों ने लड़की को गलत तरीके से टच किया. इस दौरान लड़का और लड़की उनसे माफी मांगती रही, लेकिन उन बदमाशों ने दोनों की एक बात नहीं सुनी. इसके बाद वीडियो सोशल पर वीडियो वायरल हुआ और पुलिस एक्शन में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.           

घटना देर शाम की है जब स्कूटी से घूमने निकले प्रेमी-प्रेमिका के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी कि गई है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई से लेकर पटना तक हलचल मची, विपक्ष ने सवाल उठाया तो वहीं पुलिस ने छापेमारी शुरू की. वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो टाउन थाना क्षेत्र से सटे लखीसराय-जमुई बॉर्डर इलाके का है.

जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि घटना बीते दो दिन पूर्व 19 सितंबर की देर शाम की है, जब एक छात्र और छात्रा अपनी स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे और फोटोग्राफी करने के लिए जमुई थाना क्षेत्र के किसी खास इलाके में रुके थे. इस दौरान आधा दर्जन मनचले ने उनके साथ छेड़खानी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. ऐसे में सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और तीन आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई है. अन्य युवकों की तलाश की जा रही है.    

इस घटना पर राजद ने बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाया है. राजद ने कहा कि बिहार में जंगल राज की बात करने वाले यह बताए की जमुई की घटना क्या है. जहां शाम होते ही सड़क पर घूम रहे छात्र छात्रा के साथ इस तरह की हरकत की जा रही है. राजद से पुलिस से मांग की है कि मामले में तुरंत कार्रवाई करे और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे साथ ही ऐसे हैवानों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. जिससे और किसी के साथ ऐसी हरकत करने से पहले कोई हजार बार सोचे.

वहीं जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि बिहार में सम्राट की सरकार है. सभी आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. कोई भी बक्सा नहीं जाएगा. अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन एक बात साफ है कि पुलिस इस घटना में शामिल सभी आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है. साथ ही सभी को कोर्ट से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम किया जाएगा.