Jamui News: मड़वा पहाड़ी केस में पुलिस की कार्रवाई तेज, स्पीडी ट्रायल के लिए दो महिला नोडल अधिकारी नियुक्त
जमुई के मड़वा पहाड़ी मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया तेज कर दी है। 15 से 20 दिनों में जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए डीडीसी चौधरी शिप्रा विजयकुमार और एस डी पी ओ दीप्ति मोनाली को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
बिहार (BIHAR)- जमुई के मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने अब न्यायिक प्रक्रिया तेज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. आपको बात दें कि प्रशासन का लक्ष्य है कि स्पीडी ट्रायल से जुड़ी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं अगले 15 से 20 दिनों में पूरी कर ली जाएं.
इस पूरे प्रक्रिया के लिए डीडीसी चौधरी शिप्रा विजयकुमार और SDPO दीप्ति मोनाली को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. जानकारी के लिए बात दें कि दीप्ति मोनाली पहले से मामले की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रही हैं.
इस पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस के अनुसार, इस मामले से जुड़े दस्तावेज, जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर केस को अदालत में प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है. इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपित नंदन यादव, हरेराम यादव और मिथिलेश चौधरी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. एक अन्य संदिग्ध की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया भी जारी है. इस मामले को ले कर अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी करने के साथ न्यायालय से संबंधित आवश्यक समन्वय और कानूनी औपचारिकताओं को निर्धारित समय में पूरा करने की कोशिश की जा रही है.