छुप कर मिल रहे थे दो बच्चे की मां और 3 बच्चे के पिता, महिला के पति ने पकड़ा तो करवा दी शादी, घर पहुंचते ही...

जमुई के झाझा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां छठ पर्व के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी और तीन बच्चों के पिता से करवा दी.

छुप कर मिल रहे थे दो बच्चे की मां और 3 बच्चे के पिता, महिला के पति ने पकड़ा तो करवा दी शादी, घर पहुंचते ही...

जमुई: जमुई के झाझा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां छठ पर्व के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी और तीन बच्चों के पिता से करवा दी. महिला की शादी के बाद अब प्रेमी की पत्नी थाना पहुंच गई है. मामला जमुई के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाय गांव का है. जानकारी के अनुसार नहाय खाय की रात एक व्यक्ति जो कि तीन बच्चों का पिता भी है पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका के पास मिलने पहुंच गया. इस दौरान महिला के पति और सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. शोर सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. काफी देर तक मौके पर शोरगुल के बीच महिला के पति ने ग्रामीणों की सलाह और आपसी सहमति के बाद दोनों की शादी करवा दी. बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों की मां है जबकि उसका प्रेमी तीन बच्चों का पिता.

छठ पर्व के बीच यह शादी गांव में चर्चा का विषय बन गया. बताया जा रहा है कि दो बच्चे की मां का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले तीन बच्चे के पिता के साथ लंबे समय से चल रहा था. शुक्रवार की रात महिला के बुलावे पर प्रेमी उससे मिलने घर पहुंच गया जहां महिला के पति और सास ने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद आपसी सहमति से दोनों की शादी करवा दी गई. प्रेमी जब अपने साथ नई पत्नी लेकर घर पहुंचा तो वहां एक नयी कहानी शुरू हो गई.

पति के साथ नई पत्नी को देख व्यक्ति की पहली पत्नी आपे से बाहर हो गई. उसने अपने तीन बच्चों की भविष्य खराब होने की बात कह पुलिस से मदद मांगी. महिला शनिवार को थाना पहुंच गई और पुलिस से न्याय की मांग की. मामले में झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच उत्पन्न विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पत्नी के आवेदन के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.