बैंक का लोन महिला की जान पर बन आई, बैंक कर्मी को आते देख खाया कीटनाशक दवा, फिर...

समूह बैंक लोन नहीं चुका पाने की वजह से महिला परेशान थी. बैंक की तरफ से भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था. बैंक कर्मी को घर की तरफ आते देख महिला ने कीटनाशक खा लिया

बैंक का लोन महिला की जान पर बन आई, बैंक कर्मी को आते देख खाया कीटनाशक दवा,  फिर...

गोपालगंज: भारतीय रिजर्व बैंक और विभिन्न न्यायालय के कई निर्देशों के बावजूद बैंक के द्वारा लोन वसूली के तरीके में सुधार नहीं किया जा रहा है. लोन न चुका पाने और बैंक के दबाव गोपालगंज में एक महिला की जान पर बन आई. बताया जा रहा है कि महिला ने बैंक रिकवरी एजेंट को आते देखते ही कीटनाशक खा ली जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई. गंभीर हालत में महिला को लोगो ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जबकि गांव में मातम का माहौल हो गया. घटना गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के खासे गांव की है. महिला की पहचान ग्रामीण ओसियर बांसफोर की पत्नी मीरा देवी के रूप में की गई.

मामले में महिला ने बताया कि उसने समूह के माध्यम से बैंक से लोन लिया था जो किस्त के रूप में चुकाना था. बीते कुछ दिनों से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उसे किस्त चुकाने में परेशानी आ रही थी. इस वजह से उसके ऊपर काफी दबाव बन गया था. शुक्रवार को उसने अपनी घर की तरफ बैंक रिकवरी एजेंट को आते देख कीटनाशक खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल महिला का इलाज जारी है. मामले को लेकर अभी पुलिस या बैंक की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी या बयान नहीं दिया गया है.