गोपालगंज में गैरेज में भीषण अगलगी, 8 गाड़ियां जल कर नष्ट, कई हुई क्षतिग्रस्त

गोपालगंज में एक गैरेज में अचानक आग लग गई जिसमें 8 गाड़ियां जल कर नष्ट हो गई वहीं कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

गोपालगंज में गैरेज में भीषण अगलगी, 8 गाड़ियां जल कर नष्ट, कई हुई क्षतिग्रस्त

गोपालगंज: बड़ी खबर गोपालगंज से है जहां एक गैरेज में आग लगने से करीब 8 से 10 गाड़ियां जल गई वहीं कई अन्य गाडिया क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आग लगने की जानकारी मिलने की सूचना पर करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. वहीं इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा. घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारी की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल के समीप बैंक होने की वजह से लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही. आग की लपटें इतनी तेज थी कि करीब दो से 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था.

कम से कम 25 लाख का नुकसान

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अगलगी में गैरेज मालिक का कम से कम 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. लोगों ने बताया कि अचानक गैरेज से तेज धुआं और लपटें दिखाई दी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गैरेज जलने लगा. लोगों ने कहा कि गैरेज में रखे ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग काफी तेजी से फैल गई. इस दौरान वहां मौजूद कई गाड़ियां जल गई, वहीं कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई.

पल भर में आग ने लिया विकराल रूप

घटना को लेकर लोगों ने बताया कि आग की भयावहता देख कर उसे बुझाने की भी कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था. घटना की सूचना पर मौके पर आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. लोगों ने कहा कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो फिर आसपास के रिहायशी इलाकों में भी नुकसान होता.

पुलिस ने नियंत्रित किया भीड़

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया. वहीं गैरेज के मालिक ने कहा कि 8 गाड़ियां पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गई जबकि कई अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं गैरेज में रखे मशीन और उपकरण भी जल कर राख हो गए जिससे करीब 25 रुपए का नुकसान हुआ है.