महिला डूब कर देना चाहती थी अपनी जान, बचाने गए पति और भांजी की हो गई मौत

पति पत्नी की लड़ाई में महिला करना चाहती थी आत्महत्या लेकिन उसके पति और भांजी की चली गई जान. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की

महिला डूब कर देना चाहती थी अपनी जान, बचाने गए पति और भांजी की हो गई मौत

TNP डेस्क: बिहार के गया जी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद ने आत्महत्या की नियत से आहर पर गई महिला को बचाने के क्रम में उसके पति और भांजी की डूब कर मौत हो गई. घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया जबकि इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन में जुट गई. घटना गया जी के डोभी थाना क्षेत्र के मिसरीटांड की है. मामले में लोगोंं ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को मेरे झगड़ा चल रहा था. झगड़े की वजह से पत्नी ने पहले फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की और जब सफल नहीं हुई तो डूबने के लिए पास के आहर पर चली गई. मामले की जानकारी मिलते ही महिला के पति और भांजी भी वहां पहुंच गए.

दोनों के बीच हुई थी कहासुनी 

लोगों ने बताया कि आहर पर एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और इसी दौरान धक्का मुक्की में भांजी गलती से पानी में गिर गई तथा डूबने लगी. भांजी को डूबता देख मामा ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी. जिसके बाद दोनों डूब गए. मृतकों की पहचान स्थानीय गौतम और उसकी भांजी रचना के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि रचना अपने ननिहाल में ही रहती थी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव आहर से बाहर निकाले गए.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना पर पहुंची डोभी थाना की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया. रचना के नाना विनोद सिंह के अनुरोध पर उनका शव बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि गौतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया गया. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. मृतक गौतम पेशे से ऑटो चालक था और ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके दो छोटे बच्चे हैं. वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था.