OMG ! कुश्ती का मैदान बना गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मरीज के परिजनों से भिड़े गार्ड, देखिए वीडियो

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज के परिजनों और गार्ड्स के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है. कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और गार्ड्स के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. :::

गया(GAYA): बिहार के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि यह अस्पताल है या अखाड़े का मैदान. जहां कभी मरीज की मौत के बाद परिजन हंगामा करते हैं, तो कभी अस्पताल में तैनात कर्मी या सिक्योरिटी गार्ड की ओर से परिजनों के साथ बदसलूकी की जाती है. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने और सुनने को मिलते हैं.अभी कुछ दिन पहले ही दरभंगा जिले के डीएमसीएच अस्पताल में स्ट्रेचर की जगह एक मरीज का हाथ पकड़कर उसे जमीन पर घसीटते हुए अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मामले पर अस्पताल के अधीक्षक ने माफी भी मांगी थी और इसे शर्मिंदगी की बात बताया था. वहीं, एक बार फिर बिहार के गया जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड की ओर से मरीज के परिजनों के साथ दादागिरी करने का मामला सामने आया है.

पढ़िये पूरा मामला क्या है

पूरा मामला गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का है. जहां गार्ड्स और मरीज के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई. मरीज के परिजनों ने गार्ड्स पर बदसलूकी करने और रौब दिखाने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि गार्ड्स के व्यवहार को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

विवाद बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया

विवाद बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और गार्ड्स के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों के साथ उचित व्यवहार करना भी जरूरी है.

अस्पताल प्रशासन से जांच की मांग

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक कारण सामने लाने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग उठ रही है. फिलहाल, इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच और उचित कार्रवाई का इंतजार है. साथ ही, यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और हाथापाई की स्थिति आखिर कैसे बनी.