गयाजी में सीएम सम्राट को लेकर मांझी का बड़ा बयान,कुछ लोग हटाने की कर रहे साजिश
गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. साथ ही उनका भी दर्द छलका और कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हे सीएम की कुर्सी से हटा दिया था अब सम्राट चौधरी को लेकर कुछ लोग साजिश कर रहे है. लेकिन जीतन राम मांझी इस बार ऐसा नहीं होने देंगे. वह मजबूती से सम्राट के साथ खड़े रहेंगे.
गया जी(GAYAJI): बिहार की राजनीति में अपना मुकाम रहने वाले केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सुर्खियों में है. एक तरफ आरक्षण का मुद्दा गूंज रहा है तो अब मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. साथ ही उनका भी दर्द छलका और कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हे सीएम की कुर्सी से हटा दिया था अब सम्राट चौधरी को लेकर कुछ लोग साजिश कर रहे है. लेकिन जीतन राम मांझी इस बार ऐसा नहीं होने देंगे. वह मजबूती से सम्राट के साथ खड़े रहेंगे.
दरअसल गया जी जिला कार्यकारिणी के गठन एवं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों और मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया.
जीतन राम मांझी ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनाए थे, इसमें कोई दो राय नहीं है. लेकिन हमें मुख्यमंत्री पद से भी नीतीश कुमार ने ही हटाया. हम क्या गलत काम कर रहे थे?”
उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का समर्थन करते हुए कहा कि उनके पीछे भी कई लोग लगे हुए हैं. मांझी ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर उन्हें भी परेशान करने की कोशिशें हो रही हैं.
उन्होंने सम्राट चौधरी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “सम्राट चौधरी घबराना मत. हमारे पास 50 आदमी हैं तो हम आपके साथ 50 आदमी खड़े रहेंगे, क्योंकि आप अच्छा काम कर रहे हैं.
सभा में फिसली जुबान
साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की जुबान ऐसी फिसली कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सम्राट हुसैन बता दिया.बिहार के गया जी में एक़ कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी की मांझी ने जमकर तारीफ़ तो की लेकिन अति उत्साह में नया नामाकरण भी कर दिया.यहीं नहीं सीएम की तारीफ करते हुए जीतनराम मांझी ने यहाँ तक कह दिया कि कुछ लोग सम्राट चौधरी के पीछे लगे हुए हैं लेकिन हम पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं.