TNPDESK:मुजफ्फरपुर पुलिस ने नीट परीक्षा का फर्जी पेपर बना कर बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है. इस कांड में शामिल चार बदमाश को गिरफ्तार किया है. ठग सोशल मीडिया टेलीग्राम के माध्यम से फर्जी पेपर भेज कर पैसे ठगी कर रहे थे.सभी की गिरफ़्तारी के बाद उनसे पूछताछ में कई खुलासे भी हुए है. साथ ही इस ठग गैंग से जुड़े अन्य की तलाश की जा रही है. नगर थाना क्षेत्र सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इस मामले में एक मुख्य आरोपी मनीष झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.अब तक इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
किराये के एक मकान से शुरू हुआ था फर्जी पेपर बना मामले का खुलासा
दरअसल मुजफ्फरपुर पुलिस को 2 जून 2026 को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित चॉकलेट फैक्ट्री के पास एक किराये के मकान में नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के जरिए बेचा जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने जजुआर थाना क्षेत्र निवासी मनीष झा को गिरफ्तार किया था.जिसके बाद इस मामले में जांच में पता चला कि इसके अन्य गिरोह के लोगों की जानकारी जुटाई जा रही.इनके पास से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया था.
टेलीग्राम के जरिए संपर्क और फिर फर्जी पेपर भेजने का देते थे झांसा
पुलिस की गिरफ्त में आए हुए इन आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी हर्ष,अमन कुमार, कन्हैया कुमार उर्फ मानव तथा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी हर्ष कनोडिया के रूप में हुई है.पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों को नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देते थे.वही इसके बदले ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में रकम मंगाई जाती थी.ठगी से प्राप्त राशि को मुख्य आरोपी मनीष झा तक पहुंचाया जाता था और फिर पैसे जमा किए जाते थे.
पेपर के पैसा को जमा करने के लिए कई खाते का इस्तेमाल
मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.और यह पता चला है कि अधिकारियों के अनुसार गिरोह के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.इनके द्वारा अलग अलग जगहों के लोगो से संपर्क कर खाते में इसे जमा कराया जाता था और फिर उसे गिरोह के अलग अलग लोग ले लिया करते थे. पुलिस का जांच अभी इस मामले में जांच जारी है.
अन्य परीक्षा में फर्जी पेपर और उसमें ठगी की जांच जारी
वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.इसमें किवास बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के नाम ठगी करने के अलावा अन्य परीक्षा की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

