आय से अधिक मामले में दारोगा के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, डेढ़ करोड़ की संपत्ति का लिंक खंगाल रही एजेंसी
करप्शन के खिलाफ बड़ी छापेमारी जारी है. आरा और पटना में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर EOU की आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच जारी है.
पटना (PATNA): करप्शन के खिलाफ बड़ी छापेमारी जारी है. आरा और पटना में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर EOU की आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच जारी है. इनके पटना और आरा स्थित कई ठिकाने पर छापेमारी शुरू हो गई है. इनके खिलाफ एक करोड़ 49 लाख से अधिक के आए से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है.
दो ठिकानों पर रेड
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार को परिवहन विभाग के एक अधिकारी के पटना और भोजपुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी शुरू की यह कार्रवाई विशेष निगरानी न्यायालय, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद की जा रही है ईओयू के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता मोहनिया चेक पोस्ट पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर तैनात हैं वह भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित अवधपुरी, चांदवा मोड़ के पास के रहने वाले हैं उनके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में 29 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है
ईओयू के अनुसार, जांच के दौरान अमित कुमार गुप्ता की ज्ञात आय के वैध स्रोतों से करीब एक करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 148.10 फीसदी अधिक बताई गई है इसी आधार पर विशेष निगरानी न्यायालय, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया.