तुमने अंदर क्या पहना...बच्चियों से गंदी बातें करते थे मास्टर जी, भनक लगते ही लोगों ने कर दिया ये हाल

तुमने अंदर क्या पहना...बच्चियों से गंदी बातें करते थे मास्टर जी, भनक लगते ही लोगों ने कर दिया ये हाल

मोतिहारी(MOTIHARI):गुरु शिष्य का रिश्ता एक ऐसा पवित्र रिश्ता होता है जो भगवान से भी ऊंचा दरजे का माना जाता है. हमारे हिंदू संस्कृति में भी गुरु को भगवान से ऊपर का दरजा दिया गया है.क्योंकि एक गुरु हमें ज्ञान देता है लेकिन बदलते दौर के साथ गुरु शिष्य के रिश्ते में भी बदलाव देखा जा रहा है.कलयुग के दौर में कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो बच्चों के साथ ऐसी गंदी या घिनौनी हरकत कर देते है.कि लोगों का शर्म से सर झुक जाता है.वही किसी एक की गलती की वजह से पूरा शिक्षक समाज ही बदनाम हो जाता है दरअसल एक ऐसा ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला बिहार के पूर्वी चंपारण यानी मोतिहारी जिले से सामने आया है.जहां गुरुजी बच्चों से गंदी बातें करते थे और जब मास्टरजी भांडा फुटा तो लोगों ने उन्हें पीट दिया.

पढ़ें पूरा मामला  

जब माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं तो इस उम्मीद के साथ भेजते हैं कि उनका बच्चा स्कूल में अच्छी बातें सीखेगा, माता-पिता की जगह स्कूल में ने शिक्षा देंगे लेकिन आज कल के शिक्षक का व्यवहार इतना खराब हो चुका है कि वह अपनी गंदी नजर बच्चों पर डालते है. अब जरा सोचिए जब स्कूल का टीचर बच्चों के साथ ऐसी हरकत करेगा तो अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजेंगे.बताया जा रहा है कि स्कूल के छात्रों ने अपने ही परिवार के लोगों को जब स्कूल में पढ़ने वाले शिक्षक मोहम्मद साहिल की हरकतों के बारे में बताया तो घर वाले के होश उड़ गए.बच्चों ने बताया कि मास्टर जी गंदी गंदी बातें करते हैं और अंडरगारमेंट्स के रंग के बारे में पूछते है.वही उसके साथ ही गंदी नजर से देखते है.जिससे वो हमेशा डर के साए में स्कूल जाती है और पढ़ती है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार

आपको बता दें कि पूरा मामला लखौरा थाना के राजकीय मध्य विद्यालय बहुआरा का है.जहां मोहम्मद साहिल नाम के टीचर पर आरोप है कि वह बच्चों से अभद्र बातें करता है.गंदा बात करने के लिए फोर्स करता है तो वहीं गंदी नजर भी डालता है.जानकरी के बाद जब बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचें तो यह मामला तूल पकड़ लिया. परिजनों के हंगामा के बाद मामला पूरी तरह से गरमा गया.आरोपी शिक्षक को लखौरा थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है.