मोतिहारी में यूक्रेनी महिला गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पार कर अवैध रूप से नेपाल जाने का कर रही थी प्रयास  

मोतिहारी में यूक्रेनी महिला गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पार कर अवैध रूप से नेपाल जाने का कर रही थी प्रयास

मोतिहारी(MOTIHARI):पूर्वी चंपारण जिले के हरपुर थाना क्षेत्र में मोतिहारी पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से एक यूक्रेनी महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार महिला बिना किसी वैध यात्रा एवं आव्रजन दस्तावेज के भारत में रह रही थी और हरपुर बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी.

महिला को हिरासत में लिया गया

जानकारी के अनुसार सैनिक रोड के पास हरपुर थाना व एसएसबी 47 बटालियन के संयुक्त कार्रवाई के दौरान महिला को हिरासत में लिया गया. पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क

पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है.साथ ही उसके भारत में प्रवेश, यहां रहने और नेपाल जाने के प्रयास से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है.मोतिहारी पुलिस ने कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और सीमा पार किसी भी अवैध गतिविधि के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.