बिहार में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का गुर्गा पकड़ाया,फोन से मिले चौकाने वाले वीडियो
मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र से आईबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सेराज आलम को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों का दावा है कि वह पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी के नेटवर्क से सोशल मीडिया के जरिए कथित संपर्क में था. मोबाइल से मिली संदिग्ध सामग्री की फॉरेंसिक जांच जारी है.
मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार में बैठ कर देश को दहलाने की साजिश से पुलिस ने पर्दा उठाया है. पाकिस्तान के शहजाद शेख भट्ठी गैंग से जुड़े एक युवक को पुलिस ने मोतीहारी सेगिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के मोबाईल फोन से कई जानकारी सामने आई है. जिसमें देश में आतंकी हमले के साथ कई घातक प्लान का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद अब आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है.
पुलिस के मुताबिक खुफिया विभाग को मिली इनपुट के बाद यह कार्रवाई की गई. सिराज नामक युवक को हिरासत में लिया गया. उससे पूछताछ शुरू की गई. साथ ही मोबाईल को खंगाला गया. जिसमें मोबाइल से आतंकी हमले से जुड़े वीडियो, फोटो के साथ देश विरोधी रील्स मिले है.
अब पुलिस जांच में जुटी है कि गिरफ्तार युवक के साथ अन्य कौन कौन लोग पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े है. जांच के बाद विस्तृत खुलासा हो सकता है. गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र बिसरहिया गांव निवासी समसुल हक के पुत्र मोहम्मद सेराज आलम के रूप में की गई है.
पुलिस को सूचना मिली थी की इलाके में पाकिस्तान के संपर्क वाले एक व्यक्ति है.जिसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से उसे ट्रेस किया गया. और उसका लोकैशन ढाका थाना के क्षेत्र के बिसरहिया गांव के पास दिखा.
सूचना के बाद पुलिस ने सड़क पर वाहन चेकिंग शुरू किया. जिसमें पुलिस की गस्ती देख एक युवक भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई. साथ ही पूछताछ में खुलासे हुए है.पूछताछ में उसने स्वीकार किया है. जिसमें वह पाकिस्तान शहजाद शेख भट्टी नेटवर्क से जुड़े अली गुज्जर के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में हैं.
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है, गिरफ्तार युवक की नेटवर्क पाकिस्तान से होने की बात सामने आई है कई साक्ष्य गिरफ्तार युवक के मोबाइल से प्राप्त किया गया है. मोतीहारी पुलिस गिरफ्तार यूवक का नेटवर्क पाकिस्तान एवं भारतीय क्षेत्र में किन-किन लोगों से है विस्तृत जांच में जुटी है. गिरफ्तार युवक के बरामद मोबाइल से मिली साक्ष्य के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है मोतीहारी पुलिस के द्वारा कई सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी प्रदान कर दी गई है.