धनकुबेर भू-माफिया के घर से 15 करोड़ की डीड, 27 लाख कैश और हथियार का जखीरा बरामद, पुलिस भी हैरान

जिले में पुलिस की बड़ी करवाई देखने को मिली है जहां नेपाल से लेकर पटना और मोतिहारी तक रियल स्टेट का कारोबार के भू-माफिया के घर पर पांच थानों के सहयोगियों ने छापेमारी की है. छापेमारी में करोड़ों के दस्तावेज के साथ-साथ, 2 पिस्टल, 2 राईफल,100 से ज्यादा गोलियां और कीमती ब्रांडेड 6 बोतल शराब सहित 27 लाख कैश बरामद हुआ है.

धनकुबेर भू-माफिया के घर से 15 करोड़ की डीड, 27 लाख कैश और हथियार का जखीरा बरामद, पुलिस भी हैरान

मोतिहारी (MOTIHARI): पुलिस की बड़ी करवाई देखने को मिली है जहां नेपाल से लेकर पटना और मोतिहारी तक रियल स्टेट का कारोबार के भू-माफिया के घर पर पांच थानों के सहयोगियों ने छापेमारी की है. छापेमारी में करोड़ों के दस्तावेज के साथ-साथ, 2 पिस्टल, 2 राईफल,100 से ज्यादा गोलियां और कीमती ब्रांडेड 6 बोतल शराब सहित 27 लाख कैश बरामद हुआ है. बता दें कि याह छापेमारी बरियारपुर निवासी राकेश शर्मा के ठिकानों पर यह करवाई हुई है. राकेश शर्मा बेहद काम समय में भू-माफिया के कारोबार में सक्रिय हैं पर उनका कारोबार मोतिहारी से लेकर नेपाल तक फैला हुआ है. 

मामले को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि छतौनी थाना अंतर्गत भू-माफिया और अपराधी राकेश शर्मा के घर पर छापामारी की गई है, जहां जिले के तीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और 5 थाने की टीम के नेतृत्व में छापेमारी की गई है. छापेमारी में 2 राइफल, 2 पिस्टल, करीब 100 से ज्यादा जिंदा कारतूस, 6 बोतल ब्रांडेड शराब, 65 से अधिक रजिस्ट्री डीड के दस्तावेज़ और 27 लाख कैश जब्त किया गया है. साथ ही रजिस्ट्री और डीड के लगभग 15 करोड़ से अधिक मूल्य के कागज भी बरामद हुए हैं. जबकि सभी रजिस्ट्री डीड में जमीन का मूल्यांकन कम दिखाने की भी चर्चा है. वहीं छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा अपने आवास पर नहीं थे, लेकिन पुलिस ने राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. 

यहां बताते चले कि मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा जिले भर में अभियान चला कर करवाई की जा रही है. इसी क्रम में बरियारपुर निवासी राकेश शर्मा के द्वारा रियल स्टेट के कारोबार से अकूत संपति अर्जन के साथ नेपाल और बिहार के मोतिहारी में व्यवसाय के आड़ में भु-माफिया के कारोबार की भनक लहने के बाद जिले के तीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 5 थाना की टीम के नेतृत्व में छापेमारी की है. ऐसे में रियल स्टेट कारोबारी से जुड़े मोबाईल फोन की भी जांच की जा रही है जिसमें भू-माफिया राकेश शर्मा के साथ संलिप्तता की जांच जारी है.