इश्क में बड़ा रिश्क़ है भैया ! प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, उससे पहले ही चप्पल से हो गई कुटाई, फिर जो हुआ

मोतिहारी(MOTIHARI):कहा जाता है इश्क में काफी इश्क है. अगर आप प्रेम कर रहे है तो इस बात के लिए तैयार रहिए कि आपको कई ऐसे दौर से गुजरना होगा जहां काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.दरअसल प्यार मोहब्बत में मिलना जुलना तो चलता ही रहता है. कभी प्रेमिका प्रेमी से मिलने पहुंचती है तो कभी प्रेमी प्रेमिका से.लेकिन इस दौरान जब किसी तीसरे की नजर उनके ऊपर पड़ती है तो प्रेमी जोडे मुसीबत में पड़ जाते है.एक ऐसा ही वीडियो बिहार के मोतिहारी जिले से वायरल हो रहा है. जिसमे प्रेमिका से मिलने पहुंचें एक नाबालिक प्रेमी को कुछ लड़कों ने पकड़ लिया.फिर उसके साथ जो कुछ हुआ वह काफी ज्यादा शर्मनाक था.

पढ़िये कहा का है मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिला का है.जहां का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसमे किशोर की कुछ लोगों द्वारा की जा रही है.वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है.घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन किशोर मिलकर एक अन्य किशोर की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है.वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को पैर, घूंसा और चप्पलों से पीटा जा रहा है.

प्रेमिका से मिलने कल्याणपुर क्षेत्र में पहुंचा था नाबालिग 

बताया जा रहा है कि कोटवा थाना क्षेत्र का एक किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने कल्याणपुर क्षेत्र में पहुंचा था. इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों को इसकी जानकारी मिल गई.उसके बाद गांव के कुछ लड़कों ने किशोर को पकड़ लिया और उसे बहलाकर सड़क किनारे ले गए.जहां उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.घटना का वीडियो बनाकर किसी ने बाद में वायरल कर दिया हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है.