मैं उससे प्यार... प्रेमी से शादी के लिए नहीं माने घरवाले तो चाकू लेकर टावर पर चढ़ी युवती, फिर क्या हुआ देखिए

प्रेमी से शादी के लिए घरवालों के तैयार नहीं होने पर रक्सौल में एक युवती चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):प्यार-मोहब्बत ऐसा रोग है, जो किसी को लग जाए तो फिर आदमी भले ही दुनिया की नजरों में स्वस्थ दिखे, लेकिन अंदर से वह इतना बीमार हो जाता है कि जिस शख्स से प्यार करता है, उसके बिना जीवन में कोई भी रंग, उमंग, खुशी और उत्साह नहीं बचता. दरअसल, आज हम प्यार-मोहब्बत के बारे में सिर्फ इसलीये बात कर रहे हैं, क्योंकि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक युवती अपने प्यार को पाने के लिए टावर पर अपने हाथ में चाकू लेकर चढ़ गई.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर आजकल आप लोग आए दिन युवक-युवतियों के टावर पर चढ़ने के वीडियो देखते होंगे. कभी अपने प्रेमी या फिर प्रेमिका से अपनी बात मनवाने की जिद में टावर पर चढ़ जाते हैं, तो कभी किसी अन्य जिद को मनवाने या फिर गुस्से में भी टावर पर चढ़ने के मामले सामने आते रहते हैं. बताया जा रहा है कि लड़की एक गांव के ही लड़के से प्यार करती थी और एक महीने पहले वह उसके साथ भाग गई थी. घरवाले किसी तरह समझा-बुझाकर उसे घर लेकर आए, लेकिन उसके साथ उस लड़के का रिश्ता तय करने के लिए तैयार नहीं थे. इसी जिद में युवती चाकू लेकर टावर पर चढ़ गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो कहां का है, टावर पर चढ़ी लड़की कौन है, आपको पूरा माजरा बताते हैं.

पढ़ें, कहां का है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल का है, जहां रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित बोधि माई मंदिर के पास की घटना है. युवती की पहचान स्थानीय निवासी नजमुद्दीन अंसारी की बेटी रूबी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यहां युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और उसके हाथ में एक चाकू भी था. जब मामले की जानकारी लोगों को मिली तो मौके पर सेकंडों में भीड़ इकट्ठी हो गई. वहीं, मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और युवती को समझा-बुझाकर बार-बार नीचे उतरने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी.

पुलिस के लाख समझाने के बाद भी टावर से नहीं उतरी

जानकारी मिलने के बाद हरैया थाना की पुलिस भी पहुंची और युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया. युवती के हाथ में धारदार चाकू रहने की वजह से उससे कोई जोर-जबरदस्ती या फिर कड़क आवाज में बात नहीं की जा रही थी, क्योंकि वह अपने आप को नुकसान पहुंचा सकती थी. इसीलिए काफी समय तक इस मामले को संभालते हुए पुलिस की ओर से काफी समझदारी से काम लेते हुए समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लड़की नहीं मानी.

युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है

वह टावर पर चढ़कर वहां से अपने प्रेमी के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार करने लगी. युवती को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है. युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वह टावर से नीचे उतर आए और किसी तरह की अनहोनी न हो.