मैं उसके बिना नहीं ...प्यार में टूटा दिल तो सह नहीं पाया युवक, उठा लिया ये खौफनाक कदम

मैं उसके बिना नहीं ...प्यार में टूटा दिल तो सह नहीं पाया युवक, उठा लिया ये खौफनाक कदम

मोतिहारी(MOTIHARI):प्यार एक ऐसा इमोशन है, जिससे शायद ही कोई बच पाता है. कॉलेज, स्कूल या फिर ऑफिस के दौरान कभी न कभी किसी न किसी को किसी से प्यार जरूर होता है. कहा जाता है कि यह एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसे महसूस करके ही लोग खुश हो जाते हैं. लेकिन जब यही प्यार दर्द और बेबसी में बदल जाए, तो इंसान की जिंदगी बिखर जाती है. कभी-कभी लोग आवेश में आकर ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिसकी भरपाई करना मुमकिन नहीं होता है. ऐसा ही एक दुखद और हृदयविदारक मामला बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया है, जो बेहद दर्दनाक है. यहां प्रेम प्रसंग में एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया.

पढ़ें पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण के सुगौली में प्रेम प्रसंग में  एक युवक ने सिकरहना पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को पुल से छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण तत्काल उसे तलाशा नहीं जा सका.शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने पानी में शव उतराता देखा, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

 सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. मृतक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला वार्ड 06 निवासी उमेश साह के पुत्र रुपेश कुमार उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.