पूर्वी चंपारण: जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.मोतिहारी-बेतिया एनएच-28बी के नवका टोला के पास पिकअप और ऑटो की आमने सामने टक्कर हुई. जिससे ऑटो सवार सभी चार की मौत हो गई.घटना इतना भयावह है की ऑटो के परखच्चे उड़ गए. घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल है. घायलों को अस्पताल भेजा गया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक ऑटो मोतिहारी से बेतिया की ओर जा रही थी. इसी दौरान बेतिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में करीब 10 वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है.
घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. सरकारी अस्पताल में डॉ. रिजवी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया.
घायलों में बेतिया के तीनलालटेन चौक निवासी शंकर कुमार शर्मा, नया टोला निवासी मनत परवीन, रेफर परवीन तथा केसरिया निवासी चांद खान शामिल हैं. पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है.

