बिहार : मां की राह पर बेटी, आग बबूला रोहिणी आचार्य ने भी सीएम सम्राट चौधरी को कैसे ललकारा, पढिए

बिहार : मां की राह पर बेटी, आग बबूला रोहिणी आचार्य ने भी सीएम सम्राट चौधरी को कैसे ललकारा, पढिए

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ललकारा है. कहा है कि अगर हिम्मत है तो जबरन बंगला खाली करवाएं सरकार, दरअसल, बिहार में आवास की राजनीति से सियासत गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने घर खाली करने का नोटिस मिलने के बाद शनिवार को कहा था कि वह बंगला  नहीं खाली करेंगी. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोर्स बुलाकर आवास खाली कराने  की चुनौती दी थी. उसके कुछ ही घंटे के बाद पटना पुलिस राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गई थी. 

बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-प्रतिशोध की राजनीति क्यों 
 
इस घटना के बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स  पर पोस्ट कर कहा है कि अगर हिम्मत है, तो जबरन बंगला खाली करवाए सरकार. उन्होंने आगे कहा है कि जनहित के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की राह पर है सम्राट चौधरी की सरकार. पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी को आवास से बेदखल करने का तुगलकी फरमान और आवास पर पुलिस भेजना लोकतंत्र नहीं, सत्ता के अहंकार एवं बेजा दबंगई की निशानी है. अफसोसजनक है कि बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध के फ्रंट पर पूरी तरह से निष्क्रिय साबित होती सम्राट चौधरी की सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने में पूरी सक्रिय है. ये शासन का कौन सा मॉडल है ? बेशक शासन का "प्रतिशोध मॉडल" बताया जाता है कि इस बंगले में लालू प्रसाद यादव का परिवार दो दशक से रह रहा है. 

बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है

यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है. भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में राबड़ी देवी को नोटिस भेज कर बंगला खाली करने के लिए कहा है. इसके पहले भी उन्हें नोटिस दिया गया था. बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को राज्य सरकार ने 39 हार्डिंग रोड स्थित नया आवास आवंटित किया है. राबड़ी देवी को कई बार 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था.