इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर शादी का सपना दिखा कर इंजीनियर युवक से कैसे की डेढ़ करोड़ की ठगी,पढ़िए
दरभंगा से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी और बेहतर जिंदगी का सपना दिखाकर एक युवती ने प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर ली. ठगी का यह पूरा खेल महज तीन महीने तक चला. इस दौरान युवती ने इंजीनियर को अपनी बातों में उलझाकर अलग-अलग 30 बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए.
टीनपी डेस्क (TNP DESK): आज के दौर में किसी को भी कही भी प्यार हो जाता है. वो चाहे सोशल मीडिया ही क्यों न हो. आपने एक कहावत सुनी ही होगी, प्यार अंधा होता है और इसी का जीता जागता उदाहरण बिहार के दरभंगा से आया है जहां एक युवती ने पहले एक इंजीनियर से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम में दोस्ती की. फिर अपने प्यार में पागल किया उसके बाद उस ये सिलसिला चलता रहा. इतना ही नहीं , युवती ने प्यार के चंगुल में फांस कर इंजीनियर युवक से 1.5 करोड़ की ठगी कर अपनी बातों में उलझ कर अलग-अलग 30 बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए.
दरअसल, दरभंगा से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी और बेहतर जिंदगी का सपना दिखाकर एक युवती ने प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर ली. ठगी का यह पूरा खेल महज तीन महीने तक चला. इस दौरान युवती ने इंजीनियर को अपनी बातों में उलझाकर अलग-अलग 30 बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए.
क्या है मामला
जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी दीपक कुमार एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं. दीपक के आवेदन के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर एक युवती ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फिर बातचीत शुरू की. युवती ने दीपक की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी स्मार्ट हैं और उनसे दोस्ती करना चाहती है. धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ी तो युवती ने शादी कर साथ बेहतर जिंदगी बिताने का सपना भी दिखाया.
इसके बाद युवती ने दीपक को अलग-अलग कंपनियों के शेयर में निवेश करने और कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया. युवती की बातों में आकर दीपक ने तीन महीने के भीतर करीब डेढ़ करोड़ रुपये 30 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए. बताया गया है कि दीपक ने अपनी बहन और मां के बैंक खातों से भी रुपये लेकर युवती के बताए खातों में भेजे थे.
आज तक नहीं हुई थी दोनों की मुलाकात
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीन महीने तक संपर्क में रहने के बावजूद युवती ने कभी भी दीपक से वीडियो कॉल पर बात नहीं की. वह केवल ऑडियो कॉल के जरिए बातचीत करती थी और लगातार बड़े मुनाफे के साथ बेहतर भविष्य का सपना दिखाती रही.
मामले का ऐसे हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ, जब दीपक को पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अपनी जमा राशि वापस मांगी. इस पर युवती ने बताया कि सिस्टम में मेंटेनेंस का काम चल रहा है, इसलिए पैसे मिलने में दो से तीन दिन का समय लगेगा. लेकिन जब दो-तीन दिन बाद भी रुपये नहीं मिले और दीपक ने दोबारा पैसे मांगे तो युवती ने शर्त रख दी कि जमा राशि वापस लेने के लिए पहले 25 प्रतिशत अतिरिक्त रकम देनी होगी. इसके बाद दीपक को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं. उन्होंने तुरंत डायल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और फिर 2 नवंबर को साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया.
वहीं, साइबर DSP सह थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि दीपक कुमार झा के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में इंस्टाग्राम पर इस्तेमाल की गई युवती की तस्वीर का मिलान नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.