OMG! पहले घर में करते हैं लूटपाट फिर काट देते हैं महिलाओं की चोटी, दरभंगा में 'चोटी काटने वाले' चोरों से दहशत

OMG! पहले घर में करते हैं लूटपाट फिर काट देते हैं महिलाओं की चोटी, दरभंगा में 'चोटी काटने वाले' चोरों से दहशत

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार के दरभंगा जिले में इन दिनों अजीबोगरीब चोरों की हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है.यहां चोर पहले तो घरों में घुसकर चोरी करते हैंऔर फिर घर में मौजूद महिलाओं की चोटी काट देते है.अब तक दरभंगा में ऐसी दो खौफनाक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिन्होंने लोगों की नींद उड़ा दी है.ताजा मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव का है, जहां इस बार चोरों ने घर में सो रही एक बच्ची को निशाना बनाया.बदमाशों ने पहले गहने लूटे और फिर बच्ची के बाल काट दिए.

 दरभंगा में 'चोटी काटने वाले' चोरों से दहशत

अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, डरहार गांव में दिवंगत प्रोफेसर कमलेश्वर चौधरी के घर बदमाश चोरी करने के इरादे से घुसे थे. वहां उन्होंने लूटपाट की. इसके बाद घर में सो रही बच्ची को बंधक बनाया और उसके बाल काट दिए.इस घटना के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक सप्ताह पहले भी इसी गांव में एक होम्योपैथी डॉक्टर के घर बदमाशों ने ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया था.उस दौरान घर के लोगों को बंधक बनाकर पहले लूटपाट की गई और फिर एक महिला के बाल काट दिए गए.अब 'चोटी काटने वाले' गिरोह को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

अब तक गांव में हो चुकी है दो ऐसी वारदात

गांव में रहने वाले नीरज कुमार ने बताया कि करीब रात 3:00 बजे बदमाश घर में घुसे और जो भी कीमती सामान मिला, उसे लेकर फरार हो गए.उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार ऐसी घटना हुई है, जिससे लोग काफी परेशान है. यहां चोर चोरी करने के बाद घर में मौजूद महिलाओं के बाल भी काट देते है. सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है. बदमाशों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है.