Weather News: आंध्र प्रदेश की तट से टकराया चक्रवार अर्नब, झारखंड और बिहार में भी हाई अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब ने अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है. बीती रात करीब 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अर्नब आंध्र प्रदेश में तटीय क्षेत्र से टकराया जिसके बाद वहां भारी क्षति पहुंची

Weather News: आंध्र प्रदेश की तट से टकराया चक्रवार अर्नब, झारखंड और बिहार में भी हाई अलर्ट

पटना: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब ने अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है. बीती रात करीब 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अर्नब आंध्र प्रदेश में तटीय क्षेत्र से टकराया जिसके बाद वहां भारी क्षति पहुंची. इसके बाद आंध्र के विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा इलाके में भारी बारिश हो रही है. तूफान की वजह से दर्जनों ट्रेनें और फ्लाइट रद्द की गई है जबकि तरीय क्षेत्र से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. तूफान के असर को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में करीब चार हजार शेल्टर बनाए गए हैं जहां लोगों को सुरक्षित रखा गया है. वहीं तूफान की वजह से भारी क्षति होने की आशंका है.

तेजी से बिहार की तरफ बढ़ रहा चक्रवात

तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा से झारखंड और बिहार तक देखने को मिलेगा. एक तरफ झारखंड में दो दिनों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है तो बिहार के कई जिलों को भी अलर्ट किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बीते छह घंटे में तूफान 22 किमी प्रतिघंट की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. बुधवार से एक नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों को किया गया अलर्ट

अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर एवं बांका में तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है. वहीं, 29-30 अक्टूबर तक सभी जिलों में आंधी-पानी काे लेकर चेतावनी जारी की गई है. एक नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार है.

दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है. सड़कों पर यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है. लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और जरूरत के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.