टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पटना में चल रहे ग्लोबल इंस्टीट्यूट और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के विवाद के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है.उन्होंने कहा है कि अगर दोनों संस्थानों के बीच हिंसा और विवाद का दौर नहीं थमा तो कोचिंग सेंटर को बंद करने का फैसला सरकार ले सकती है.शिक्षा मंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि राज्य के कोचिंग संस्थानों में हिंसा, मारपीट और अराजकता की घटना इस तरीके से चलती रही तो फिर सरकार इन निजी कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है.
कोचिंग संस्थानों के विवाद पर खुलकर बोले शिक्षा मंत्री
आपको बता दे कि मंगलवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी छपरा पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार में चल रहे कोचिंग विवाद पर खुलकर बात की, उन्होंने कहा कि पटना के खान ग्लोबल इंस्टिट्यूट और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच जो कुछ विवाद चल रहा है उसका उसको लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने जांच के आदेश दिए है.इस मामले में दोनों पक्षों को देखते हुए पुलिस गहन जांच कर रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.वही मामले पर सरकार भी गंभीर है.जरूरत पड़ी तो आगे कोचिंग संस्थान पर लगाम लगाने के लिए नियमावली लागू की जा सकती जाएगी.ताकी कोचिंग संस्थान कोई मनमानी ना कर पाए.
आरोपी कितना भी पावरफुल हो नहीं बचेगा
आपको बताएं कि शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने छपरा में विभागीय अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक समीक्षा बैठक की. जिसमे कोचिंग संस्थानों के संचालन, आपसी प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही पर चर्चा हुई.शिक्षा मंत्री ने कडे शब्दों में कहा कि कोई भी कोचिंग संस्थान बच्चों को शिक्षा देने के लिए होता है न कि हिंसा करने के लिए. बिहार में किसी तरह की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, जो भी कानून तोड़ने की कोशिश करेगा, पुलिस कार्रवाई करेगी. चाहे कितना भी शक्तिशाली आदमी हो.

